Bihar

शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार छह मुखिया होंगे बर्खास्त

Sasaram : बिहार में पूर्ण शराबबंदी का सच सासाराम के दरिगांव में देखने को मिला जहां 6 मुखिया 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोग शराब पीते गिरफ्तार हुए थे.

इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 मुखिया को बर्खास्त करने की कार्यवाई शुरू कर दी है. वहीं अब इन्हें पंचायत परामर्श समिति के अध्यक्ष पद से भी हटाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : करीना की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ पर ईसाई समाज नाराज, FIR दर्ज कराने की मांग की

इसे लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है. साथ ही सासाराम प्रखंड के बीडीओ को संबंधित मुखिया को परामर्श समिति से हटाये जाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है.

ऐसी स्थिति में इस तरह के लोगों को पंचायत की सलाहकार समिति में रखना उचित नहीं है. इसके लिए वे विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इन लोगों पर कार्रवाई हो. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे क्योंकि मुखिया पंचायत परामर्श समिति के अध्यक्ष होते हैं. उन्हें पद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए विभाग को भी पत्र लिखा गया है.

शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाना बहुत बड़ा अपराध है. ऐसे में छह मुखिया को बर्खास्त किया जायेगा और साथ ही साथ उन पर कानूनी कार्रवाई भी होगी.

इसे भी पढ़ें :होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Related Articles

Back to top button