
Patna : पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में किराये का कमरा ढूंढ़ने के बहाने घर में घुसे अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की डकैती कर ली.
अपराधी एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे और आराम से सामान लेकर फरार हो गये. सामानों की कीमत करीब 10 लाख बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : धनबादः हाइवा से कुचल कर किशोर की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे
बातचीत के बीच निकाल ली पिस्तौल
पीड़ित हरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने बाहर से दरवाजा खटखटाया और किराये का कमरा खोजने के बहाने अंदर घुस आया. दो मिनट के अंदर पांच और युवक आ गये.
तिवारी के मुताबिक, बातचीत के बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी नोक पर घर में मौजूद परिवार के सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया.
इसे भी पढ़ें : भारत का हज कोटा सऊदी अरब ने बढ़ाया, अब दो लाख लोग हर साल हज पर जा सकेंगे
शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी
भुक्तभोगी ने बताया कि घटना के समय घर में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा थे. अपराधियों के भागने के बाद शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और घर का दरवाजा खोला.
फोन पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालकर उसकी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में जन्मी भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने जीता ‘मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया’ का खिताब




