
Koderma: कोडरमा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की सात बाइक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार आरोपियों में नवलेश कुमार, पंकज कुमार, उपेंद्र राजवंशी, वीरेंद्र कुमार, शालिग्राम कुमार और गोविंदा कुमार सभी बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अलग – अलग गांव के निवासी है. इनके पास से हीरो पैशन, पैशन प्रो हीरो होंडा ग्लेमर, मोटरसाइकिल जेएच 12एफ 5811, होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल स्पेंल्डर बीआर 27सी 3105 बरामद किया किया है. पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी इंदुभूषण प्रसाद के बयान पर कोडरमा थाना कांड संख्या 228/22 में मामला दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि बाइक चोरी के आरोप में हरदिया रजौली निवासी नवलेश कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उन्होंने कोडरमा जिले के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करने और उसे सस्ते दामों में बेचने की बात स्वीकार करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताये जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी. पकड़े गये उपरोक्त दोनों आरोपियों के साथ रजौली थाना के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चोरी के उपरोक्त सात मोटरसाइकिल के अलावा उपेंद्र राजवंशी, वीरेंद्र कुमार, शालिग्राम कुमार और गोविंदा कुमार को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें: रांची नगर निगम के कर्मियों को दें प्रोन्नति अन्यथा 11 नवंबर को हाईकोर्ट में सशरीर उपस्थित हों अधिकारी




