
Ranchi: साइबर अपराध की दुनिया का मोस्ट वांटेड अपराधी सीताराम मंडल फिर गिरफ्तार हुआ है. उसके साथ शातिर मजिद अंसारी भी हुआ गिरफ्तार है. इस पर देश के विभिन्न प्रदेशों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तारी का खुलासा किया.
करमाटांड़ थाना के सिंदरजोरी के मोस्ट वांटेड सीताराम मंडल को जामताड़ा और हैदराबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है. इसके खिलाफ हैदराबाद साइबर थाना में मामला दर्ज है जिसकी पुष्टि राष्ट्रीय साइबर अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ के डाटा एनालिसिस के बाद की गई है.
इसे भी पढ़ें :कच्ची घानी तेल के नाम पर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंक रहीं बड़ी कंपनियां
जामताड़ा में साइबर अपराध के शुरुआती दौर में यह प्रशिक्षण दिया करता था. सीताराम मंडल पर अमिताभ बच्चन के खाते से रूपया उड़ाने का भी आरोप है.
एसपी ने साइबर मामले में कानूनी दांवपेच का सहारा लेकर अपराधियों के बच जाने की बात स्वीकार की है. वहीं भरोसा व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय डाटा एनआइसी की शुरुआत होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे.
इसे भी पढ़ें :रिम्स के 46 कोरोना कोविड मरीजों पर यूनानी दवाइयों का ट्रायल सफल, अब 100 मरीजों पर होगा रिसर्च




