JharkhandLead NewsRanchi

News wing Impact: फरार JYSDC अब पुलिस के रडार पर, जांच शुरू

Ranchi : झारखंड यूथ स्किल डेवलपमेंट (JYSDC) अपना कारोबार समेट कर फरार है. हिनू चौक, रांची स्थित एक मार्केटिंग काम्पलेक्स में इसने अपना आफिस जून में खोला था. इसके बाद अखबारों में विज्ञापन जारी कर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के नाम पर बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही. फीस के साथ आनलाइन आवेदन करने को कहा. संदिग्ध विज्ञापन के आधार पर न्यूज़ विंग ने फर्जीवाड़ा पकडा. खबर भी चलायी.

देखें-
https://newswing.com/jysdc-engaged-in-the-business-of-giving-fake-jobs-to-the-unemployed-in-skill-development-program/280885/

इस पर प्रशासन रेस हुआ. एफआइआर हुई. अब यह फर्जी एजेंसी फरार है. पुलिस जांच में लग गयी है.

इसे भी पढ़ें :कच्ची घानी तेल के नाम पर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंक रहीं बड़ी कंपनियां

क्या है प्राथमिकी में शिकायत

श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी अविनाश कृष्ण ने JYSDC के बारे में छपी खबर पर संज्ञान लिया. 14 अगस्त को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. कहा कि संबंधित एजेंसी के पते पर जाने पर वह बंद मिला.

इसके बारे में फर्जी तरीके से नौकरी बांटे जाने की शिकायत है. नाजायज तरीके से पैसे लिये जा रहे हैं. पूरे मामले की पड़ताल हो.

इसे भी पढ़ें :धनबाद में रेरा ने 15 प्रोजेक्ट को किया रिजेक्ट

जांच जारी : थाना प्रभारी

डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने न्यूज़ विंग को बताया कि एफआइआर दर्ज हुआ है. अब इस पर जांच शुरू कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें :रिम्स के 46 कोरोना कोविड मरीजों पर यूनानी दवाइयों का ट्रायल सफल, अब 100 मरीजों पर होगा रिसर्च

Related Articles

Back to top button