
Ranchi: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित डुमरडीह में 16 अप्रैल को सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पीएलएफआई के उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नितीश गोप उर्फ विकास टाईगर उर्फ श्याम टाईगर, नीरज गोप और सतीश उरांव का नाम शामिल है. सभी आरोपी गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले है. वही गिरफ्तार उग्रवादियों के निशानदेही पर दो स्कूटी, पीएलएफआई का पर्चा और 7 सिम सहित कई समान बरामद किया गया है. घटना की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी सौरभ ने बताया कि 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाईगर द्वारा विकास कार्य में लगे पोकलेन पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस की टीम घटना में संलिप्त विकास टाईगर सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर अंजाम दिया गया था. आरोपी अपनी संलिप्तता स्वीकर करते हुए पुलिस को बताया कि कोलेबिरा के बिजली ग्रीड साईड, ईटकी में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी औऱ वर्ष 2019 में खुंटी में लड़की की हत्या मे अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया है. गिरफ्तार आरोपी नितीश गोप पर गुमला, सिमडेगा औऱ रांची में 8 मामले दर्ज है. जबकि नीरज गोप पर गुमला और सिमडेगा में 7 मामले दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: शराब पीने बिहार से आता था झारखंड, छिनतई व लूटपाट की घटना को अंजाम देकर हो जाता था फरार, चार गिरफ्तार




