BokaroJharkhand

डीवीसी सप्लाई मजदूरों के वेतन पे-रिवीजन पर 26 को डिप्टी चीफ लेबर कमीशनर के समक्ष होगा हस्ताक्षर

Sanjay

Bermo : डीवीसी बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा पावर प्लांट में कार्यरत सप्लाई मजदूरों के पे-रिवीजन पर फाइनल घोषणा 26 मार्च को हो जायेगी. 26 मार्च को धनबाद स्थित केंद्रीय डिप्टी चीफ लेबर कमीशनर के समक्ष पूर्वाहन 11 बजे से उक्त मसले को लेकर आयोजित बैठक में त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर के बाद इसे अंतिम रुप दे दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड : आरोपी धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

डीवीसी के निदेशक एचआर ने जारी किया पत्र

डीवीसी कोलकाता के निदेशक एचआर एके वर्मा ने 26 मार्च की बैठक एवं हस्ताक्षर को लेकर पत्रांक-429 के तहत धनबाद स्थित केंद्रीय डिप्टी चीफ लेबर कमीशनर के नाम से एक पत्र निर्गत किया है. निर्गत किये पत्र की प्रतिलिपि डीवीसी चंद्रपुरा के अपर निदेशक सुबोध मिश्रा, चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री, यूसीडब्ल्यूयू बोकारो थर्मल के महामंत्री, चंद्रपुरा-बोकारो थर्मल एचएमकेयू के महामंत्री, इंटक बेरमो प्रखंड के अध्यक्ष, चंद्रपुरा डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सहित बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के एचओपी को भी दी है.

इसे भी पढ़ें : छात्रा के दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म

क्या है पत्र में

डीवीसी के निदेशक एचआर एके वर्मा ने पत्र में लिखा है कि 14 मार्च को आपसे हुई वार्ता के अनुसार डीवीसी बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के सप्लाई मजदूरों को त्रिपक्षीय समझौता के तहत पे-रिवीजन सहित अन्य सुविधाओं को लेकर फाइनल किया जाना है.

इसे भी पढ़ें :असली चौकीदार के समक्ष खाने के लाले, सरकार कर रही नौटंकी: योगेन्द्र प्रताप

12 मार्च को कोलकाता में हुआ था समझौता

मंगलवार 12 मार्च को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में डीवीसी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर हुआ था. उक्त समझौता के तहत 1 नवंबर 2017 से विभिन्न भत्ता समेत अतिकुशल श्रेणी के सप्लाई मजदरों को 26,687 रुपये, कुशल श्रेणी के लिए 25,7357 रुपये और अकुशल श्रेणी के लिए 22,095 रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है. प्रतिवर्ष वेतन में स्वतः इजाफा होते रहेगा

लेकिन वर्तमान मे 12 फीसदी केंद्रीय महंगाई भत्ता, वार्षिक बढोत्तरी और 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता का समायोजन होने से अतिकुशल श्रमिकों को लगभग 29,000 रुपये,कुशल को 28,000 रुपये और अकुशल श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को 24,000 रुपये से ज्यादा कुल मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा रात्रि पाली भत्ता और उपार्जित अवकाश का नकदीकरण में अतिरिक्त लाभ मिलेगा और भविष्य में वार्षिक बढोत्तरी का मूल वेतन में समायोजन और समय-समय पर केंद्रीय महंगाई भत्ता में बढोत्तरी के कारण प्रतिवर्ष वेतन में स्वतः इजाफा होते रहेगा.

इसे भी पढ़ें : व्यवसायी से लूट मामले में कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

मिलेगी अन्य सुविधाएं

वर्ष 2011 के समझौता से पूर्व कुशल श्रेणी का लाभ पाने वाले सप्लाई मजदूरों को 1 नवंबर 2017 से अतिकुशल श्रेणी में और वर्ष 2015 के बाद अकुशल से कुशल श्रेणी में पदोन्नत श्रमिकों को 5 वर्ष के उपरांत वर्ष 2021 में अतिकुशल श्रेणी में पदोन्नत किया जायेगा.

स्थायी कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण की समान तिथि से किया जायेगा. डीवीसी के अस्पताल में चिकित्सा सुविधा पूर्ववत जारी रहेगा और गंभीर बीमारी का सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में इलाज के लिए भविष्य मे नीति बनाने पर विचार किया जायेगा.

कार्य अवधि में कार्य स्थल अथवा कार्य के लिए अन्यत्र मृत सप्लाई मजदूरों के आश्रितों को उनके स्थान पर ससुविधा अकुशल श्रेणी में नियोजित किया जायेगा. सेवानिवृत्त होने वाले सप्लाई मजदूरों को माह के अंतिम कार्य दिवस को उपहार के साथ ससम्मान विदाई किया जायेगा.

अगला वेतन पुनरीक्षण स्थायी कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण की समान तिथि से किया जायेगा. पुनरिक्षित वेतन 1 नवंबर 2017 से देने पर सहमति बनी थी.

इसे भी पढ़ें : फिल्म तकनीकी सलाहकार समिति को भंग कर बनायी गयी फिल्म विकास काउंसिल, मेघनाथ बने अध्यक्ष

मजदूरों को मिलेगा एरियर भुगतान के रूप में डेढ़ लाख

मूल वेतन, वार्षिक बढोत्तरी, रात्रि पाली भत्ता में लगभग 200 फीसदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार अन्य भत्ता में 50 फीसदी,कुल वेतन में औसतन लगभग 65 फीसदी और चिकित्सा भत्ता में 10 गुणा से वृद्धि हुई है.

पुनरिक्षित वेतन 1 नवंबर 2017 से देने पर बनी सहमति के कारण सभी श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को प्रतिमाह अतिरिक्त लाभ के अलावा औसतन लगभग डेढ़ लाख रुपये एरियर मिलेगा.एरियर का भुगतान 1 जून 2019 से चार समान किस्तों मे प्रत्येक तिमाही पर किया जायेगा.

अतिकुशल श्रेणी का नवसृजन से सभी सप्लाई मजदूरों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी सवालों को लेकर 25 मार्च को रांची में होगी जयस की महारैली

डीवीसी पर अतिरिक्त बोझ

डीवीसी को 17 महीने का कुल एरियर मद में लगभग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा और वेतन मद मे प्रतिमाह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा अतिरिक्त भुगतान करना होगा. इसलिए डीवीसी की वर्तमान वित्तीय स्थिति में श्रमिक हित के लिए यह समझौता संयुक्त मोर्चा की बड़ी उपलब्धि है.

इसे भी पढ़ें : GATE में आईआईटी धनबाद के छात्र शशांक ने किया इंडिया टॉप

Related Articles

Back to top button