
Jamshedpur : सिदगोड़ा के बाबूडीह घाट पर स्नान करने के लिए गए दो छात्रों की शुक्रवार को डूब गए. घटना के बाद परिवार के लोग भी नदी में पहुंचे हुए हैं. डूबे किशोर में एक बाबूडीह का रहने वाला नीतीन है और दूसरा ग्वाला बस्ती का रहने वाला आशीष बताया जा रहा है. इसमें से नीतीन के पिता शहर में टेंपो चलाने का काम करते हैं. बताया जा रहा है. दोनों छात्र स्कूल से सीधे नदी में ही स्नान करने के लिए पहुंच गए थे. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. इसमें से एक मैट्रिक का छात्र बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर सिदगोड़ा पुलिस भी पहुंच गई है और गोताखोरों को लगाकर दोनों की तलाश की जा रही है.

घटना के बाद नदी में उमड़ी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही नदी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बच्चों के परिजनों को रोते-बिलखते हुए देखा गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का नाम पता नहीं चल सका है.
इसे भी पढ़ें- बंदूक साफ करते क्वार्टर में सिपाही के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर




