
Saraikela : सरायकेला पुलिस लाइन में पोस्टेड सिपाही दिलीप सिंह के सीने में शुक्रवार की दोपहर तब गोली लग गई, जब वह अपनी बंदूक की साफ-सफाई कर रहा था. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के साथी दौड़े और दिलीप सिंह को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में लेकर गए थे. यहां पर हालत नाजुक बताते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया.
ड्यूटी के दौरान हुई घटना
घटना के बारे में बताया जा रहा कि वे अपने क्वार्टर में ड्यूटी के दौरान ही बंदूक की सफाई कर रहे थे. गोली कैसे चल गई और उनके सीने में लग गई यह जांच का विषय है. दिलीप का इलाज फिलहाल टीएमएच में चल रहा है.
एसपी ने की घटना की पुष्टी
जिले के एसपी प्रकाश आनंद ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि बंदूक की सफाई करते समय गोली लग गई है. अभी दिलीप की हालत ठीक-ठाक है. घटना के बाद टीएमएच में मेजर भी पहुंचे हुए थे और अपनी देख-रेख में इलाज करवा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर संजय नदी से बस एजेंट बंटी का शव बरामद




