
New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार शुभमन गिल (Shubman Gill) शानदार खेल के साथ-साथ अपने चार्मिंग लुक्स की वजह से भी फैंस के बीच फेमस हैं. यही नहीं, प्रशंसकों के बीच उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी काफी चर्चा होती रहती है.
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ अक्सर शुभमन गिल का नाम जोड़ा जाता है. अब इस मामले में भारतीय ओपनर ने खुद चुप्पी तोड़ी है. शुभमन गिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान अपने रिलेशनशिप की खबरों पर से पर्दा हटाया. सवाल-जवाब सेशन के दौरान शुभमन गिल से एक फैन ने पूछा, ‘क्या आप अब तक सिंगल हैं?’
इसे भी पढ़ें :9 पंचायतों में हो रही थी बिजली की समस्या, विधायक मनीष जायसवाल ने की पहल
सोशल मीडिया पर जुड़े हैं दोनों
इस पर शुभमन गिल ने कहा, ‘ओह हां! मैं सिंगल हूं. आने वाले समय में भी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है.’ जाहिर है इस जवाब के साथ शुभमन गिल ने सारा तेंदुलकर के साथ अपने अफेयर्स की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया. सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के एकदूसरे के साथ रिलेशन में होने की अफवाहें तब शुरू हुईं थीं, जब सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए दिखे थे.
इसे भी पढ़ें :सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

वर्कआउट करते हुए वीडियो किया शेयर
शुभमन गिल ने हालांकि, इस मामले में अब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है. शुभमन गिल इन दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियों में व्यस्त हैं. उन्होंने इस संबंध में शनिवार यानी 29 मई 2021 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया. वीडियो में वह वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं. उनके इस वीडियो पर कई क्रिकेटर्स ने भी कमेंट किए हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में धमाल मचाने के लिए प्रेरित भी किया है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने इंग्लैंड जायेंगे
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. शुभमन गिल टीम इंडिया के अन्य बाकी सदस्यों के साथ मुंबई के एक होटल में ठहरे हैं. वह उसी होटल के जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. यह वीडियो उसी होटल के जिम उनके वर्कआउट करने के दौरान शूट किया गया है.




