Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur breaking : लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के दौरान चली गोली, एक घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर झाबरा बस्ती निवासी जियाउल एसके अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के दौरान गोली चलने से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. जियाउल के जांघ में गोली लगी है. अस्पताल में डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे है. सूचना पाकर पुलिस भी टीएमएच पहुंची और जांच में जुट गई. बताया जाता है कि जियाउल अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था तभी गलती से गोली चली है. हालांकि, पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है.

ये भी पढ़े : रांची: डायन बिसाही के शक में सोनाहातू में तीन लोगों की हत्या, इलाके में सनसनी

Related Articles

Back to top button