JharkhandLohardaga

शार्ट सर्किट से लगी आग, घर जल कर राख, मोटरसाइकिल, नगद सहित 8 लाख का नुकसान

Lohardaga : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गाव निवासी किशोर कुमार महतो के घर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया. घर में रखी मोटरसाईकिल नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. मीडिया की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. घर में रखे खाद्य सामान और घरेलू उपयोग के साथ एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए नगद जलकर राख हो गया है. शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. जिस समय घटना हुई घर पर कोई नहीं था सभी लोग घर की एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लेकर गये थे. घर बंद होने के कारण राहत की बात रही आगलगी से किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ. बता दे की कल ही धनबाद में आगलगी की एक बड़ी घटना घटी थी जिसमें 16 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं. आगजनी की सूचना पर तत्काल सेन्हा थाना प्रभारी बल दल के साथ मौके पर पहुंच मौके का जायजा लिया वहीं आग को बढ़ता देख जिले से आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकार कुमार फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंच आग पर काबू पाया. आगलगी को देख पीड़ित परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया है, वहीं एक महिला मौके पर बेहोश हो गयी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जिला प्रशासन ने आगजनी की घटना का जायजा लिया और अंचलाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में पूरी घटना का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कर जिले में रिपोर्ट भेजा जायेगा, जिसके बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी. आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकार कुमार ने कहा आग पर काबू पा लिया गया है आगजनी इतनी तेज थी की सारा कुछ जल कर खाक हो गया है आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से हर संभव पीड़ित परिवार को मदद किया जायेगा फिलहाल पंचायत भवन में परिवार का रहने का इंतजाम कर दिया गया है स्थिति सामान्य होने तक परिवार पंचायत भवन में रहेगी. वही पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय का गुहार लगाते हुए नुकसान का भरपाई और मुवावजे की मांग की है. घटना की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई थी और जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और मुखिया अनिल उरांव भी मौके पर पहुंच हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढे़ं – Palamu : 4 एकड़ में पोस्ता की खेती नष्ट, दो गिरफ्तार, गिरोह बना कर लगायी गयी थी फसल

Related Articles

Back to top button