
Jamshedpur : मानगो स्थित वर्कर्स महाविद्यालय में सोमवार को इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के कला, विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के छात्र छात्राओं का परिचय सत्र आयोजित किया गया. परिचय सत्र कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर परिचय सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कोई भी छात्र -छात्राएं अपने जीवन में तभी सफल हो पाएंगे, जब वह पढ़ाई के साथ- साथ अनुशासन का पालन करें और साथ ही अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करें. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश का जिक्र करते हुए कहा उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये. कॉलेज के प्रधान लिपिक मनमोहन गांधी ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज के अनुशासन से परिचित कराया. उन्होंने कहा कि सोमवार से कक्षाओं का नियमित संचालन शुरू हो गया है. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के इंटरमीडिएट फैकेल्टी इंचार्ज जावेद अख्तर अंसारी ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के शिक्षक नवनीत कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के इंटरमीडिएट के शिक्षक एवं शिक्षकेतर, कर्मचारी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – पत्नी को अधमरा करने वाला आरोपी तीन दिनों बाद गिरफ्तार, गया जेल




