
Pune:
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को किसानों के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरती चाहिए. सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों की ओर से किसान आंदोलन के संबंध में प्रतिक्रिया दिए जाने के सवाल पर श्री पवार ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. श्री पवार ने कहा, ‘‘मैं सचिन तेंदुलकर को सुझाव दूंगा कि उन्हें अन्य क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए.”
इसे भी पढ़ें:फेसबुक पर लड़की द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मतलब यह नहीं कि वह यौन संबंध बनाना चाहती हैः कोर्ट
शरद पवार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी कहकर आंदोलन को बदनाम कर रही है. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘ये प्रदर्शनकारी किसान हैं जो कि हमारे देश का पेट भरते हैं. इसलएि इन्हें खालिस्तानी या आतंकवादी कहना उचित नहीं है.”
इसे भी पढ़ें:सूरज का हुआ था अपहरण,10 लाख फिरौती नहीं देने पर जिंदा जलाया
अमेरिकी गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कुछ विदेशी शख्सियतों के प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद तेंदुलकर और जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर सहित विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ‘‘इंडिया टुगैदर” और ‘‘इंडिया अगेन्स्ड प्रोपेगैंडा” हैश टैग से सरकार के रुख के समर्थन में ट्वीट किया था.
इसे भी पढ़ें:कैदियों की करतूत से जेलर व जेल अधीक्षक पर भी नकेल, जेल में नहीं कर सकेंगे मोबाइल से बात




