
Hazaribagh: संवेदक संघ हजारीबाग के विशिष्ट मंडल उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी से मिले. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ लिखित शिकायत की. संघ के विशिष्ट मंडल सदस्यों में अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता, सचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, इंदर गोप एवं विशेश्वर यादव अन्य लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:सूरज का हुआ था अपहरण,10 लाख फिरौती नहीं देने पर जिंदा जलाया
झूठा मामला दर्ज कराने की शिकायत:
बताया गया हैं कि भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पर घोर अनियमितता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. इसी को लेकर कार्यपालक अभियंता ने इंद्र गोप व अन्य लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया था. संवेदक संघ ने उपायुक्त हजारीबाग आदित्य कुमार आनंद व अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार को आवेदन देकर झूठा मामला दर्ज कराने की शिकायत की है.
इसे भी पढ़ें:कैदियों की करतूत से जेलर व जेल अधीक्षक पर भी नकेल, जेल में नहीं कर सकेंगे मोबाइल से बात
कार्रवाई का आश्वासन:
सारी बातों को सुनने के बाद उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. जांच में दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें:धारदार हथियार से महिला की हत्या




