Jamshedpur

भाई ने वृद्ध बहन का मकान कब्जाने के लिए किया हमला

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू ढीपासाई की रहने वाली वृद्ध बहन बेदिनी दास (65) का खपरैल मकान कब्जाने के लिए उसका भाई निताई दास ने शुक्रवार को डंडे से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची थी और वृद्धा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.

मजदूरी कर भाई को पाला

बेदिनी दास का कहना है कि उसने मजदूरी करके अपने भाई निताई को पाला है. इसके बाद उसकी शादी भी बहन ने ही करायी है. अब भाई मकान को ही कब्जाने की कोशिश कर रहा है. इसके पहले भी वह कई बार मारपीट कर चुका है.

इसे भी पढ़ें- आजादबस्ती में प्लास्टिक चुनने वाले को चोर बता किया चाकू से हमला

Related Articles

Back to top button