Ranchi

ग्रामीणों ने कर रखी है बैरिकेडिंग, आखिर शिक्षक कैसे बांटेंगे मिड डे मील का चावल

Ranchi: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देख देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. स्कूल-कॉलेज सब बंद है. ऐसे में स्कूली व साक्षरता विभाग की इकाई मध्याहन भोजन प्राधिकरण की ओर से बंद हुए स्कूलों के बच्चों को मध्याहन भोजन का चावल पहुंचाने की बात कही गयी है.

स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों को प्राधिकरण की ओर से आदेश दिया गया है कि वे गांव-टोला में जाकर बच्चों को चावल दें. इसके लिए विभाग की ओर से गांव-गांव में चावल बांटने का समय भी तय कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Lockdown21: रांची के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी, सीएम से मदद की गुहार

लेकिन कोरोना के डर से और लॉकडाउन के आदेश के बाद गांवों में भी बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक है. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर शिक्षक मीड डे मिल का चावल बांटें तो बांटे कैसे?

शिक्षक संघ का कहना है कि गांवों में जिस तरह की स्थिति है, वैसे में गांव-गांव जाना खतरे से खाली नहीं है. एक तो गांव वालों ने बैरिकेडिंग कर प्रवेश का रास्ता रोक रखा है. गांव वाले किसी को घुसने नहीं दे रहे हैं, ऊपर से कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका है.

रांची के दो दर्जन से अधिक गांवों में प्रवेश पर रोक

कोरोना के खतरे को देखते हुए केवल रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों के दो दर्जन से अधिक गांवों में प्रवेश निषेध का बोर्ड लगाया गया है. इन गांवों में लापुंग प्रखंड के तपकारा, सरसा, तिगरा, जातालोया, चान्हो प्रखंड के चोरेया, मसमानों,

कई गांवों में बाहरी के प्रवेश पर रोक

पिपराटोली, कमाती, रोल, टांगर व बलसोकरा, पिपरवार के बुंडू पंचायत के विभिन्न गांव, कूडू थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव, गेतलसूद क्षेत्र के अनगड़ा व हुंडरू, अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा, कुम्हारटोली, बुकी, गेतलसूद, चमघटी, हेसल, सोसो, जाराटोली व बानुपर आदि गांवों में प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी है. यही हाल राज्य के विभन्न जिलों में है.

इसे भी पढ़ेंः#Corona के कहर के बीच RBI ने दी राहत, रेपो रेट में कटौती से लोन सस्ते, EMI में तीन महीनों की छूट

सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बांटना है चावल

17 मार्च से 14 अप्रैल तक का एमडीएम का चावल शिक्षकों को गांव और टोलो में जाकर बच्चों के बीच बांटना है. एमडीएम खाद्यान्न का वितरण सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक करना है. इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है.

आदेश के मुताबिक, इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्राचार्य आदि का रहना आवश्यक होगा. खाद्यान्न का वितरण पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक दिन में 100 ग्राम चावल की दर से 20 दिन का 2 किलो चावल देना है. वही कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को डेढ़ सौ ग्राम चावल की दर से 3 किलो चावल देना है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronavirusOubreak:: रिम्स में गुरुवार को 15 संदिग्धों की हुई जांच, 14 निगेटिव, एक का होगा रिपीट टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button