Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

RDBA के चुनाव में शंभू प्रसाद अग्रवाल बने अध्यक्ष, सचिव बने संजय कुमार विद्रोही

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन(आरडीबीए) के सात पदधारियों के लिए रविवार देर रात मतगणना संपन्न हुई. अध्यक्ष पद पर एक बार फिर शंभू प्रसाद अग्रवाल विजयी रहे. वहीं सचिव पद पर संजय कुमार विद्रोही ने भी फिर से जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार केसरी ने, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल सिंह ने जीत दर्ज की. संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए अभिषेक कुमार भारती एवं संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी ) पद के लिए प्रदीप कुमार चौरसिया ने जीत दर्ज की है. चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने इसकी घोषणा की. पदधारी के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं 1863 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 2163 थी.

अध्यक्ष पद 

शंभू प्रसाद अग्रवाल -915
अरविंद कुमार मित्रा-453

उपाध्यक्ष

विनय कुमार राय-527
अनूप कुमार लाल-418

सचिव

संजय कुमार विद्रोही-678
अनिल कुमार कंठ-450
आशीर्वाद बेदिया -450

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

अभिषेक कुमार भारती-903
पवन रंजन खत्री-659

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) 

प्रदीप कुमार चौरसिया-560
बिनोद कुमार सिंह -487

कोषाध्यक्ष

मुकेश कुमार केशरी-680
प्रीतांशु कुमार सिंह- 614

सहायक कोषाध्यक्ष

दीनदयाल सिंह-428
संजय कुमार तिवारी-415

Related Articles

Back to top button