
Ranchi: रिश्वत लेने के जुर्म में दूरदर्शन के तत्कालीन उप निदेशक शैलेश पंडित को सीबीआइ कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनायी है. साथ ही 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है.
शैलेश पंडित 10 पर हाजर रिश्वत लेने का आरोप सिद्ध हुआ. सीबीआइ के विशेष कोर्ट ने सोमवार को इस मामले सजा सुनायी.
इसे भी पढ़ें – #IndiaFightsCorona: झारखंड के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, क्लब व पार्क 14 अप्रैल तक बंद किये गये
13 मार्च को सुनवाई हुई थी पूरी
दूरदर्शन केंद्र रांची के पूर्व उप निदेशक शैलेश पंडित को भ्रष्टाचार के जुर्म में कितनी सजा मिलनी चाहिए इस बिंदु पर 13 मार्च को सीबीआइ के स्पेशल जज एसके पांडे की अदालत में सुनवाई पूरी कर ली गयी थी.
सजा सुनाने के लिए कोर्ट ने 16 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी थी. मालूम हो कि पिछले 7 मार्च को आरोपी शैलेश पंडित को रिश्वत लेने के जुर्म में दूरदर्शन केन्द्र रांची के पूर्व उप-निदेशक शैलेश पंडित को उक्त अदालत ने दोषी करार कर दिया था.
साथ ही उनकी सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख निर्धारित की थी. अदालत ने दोषी करार शैलेश पंडित को उसी दिन जेल भेज दिया था. दोषी पाये गये शैलेश पंडित पर स्टेशनरी सामग्री की आपूर्ति किये जाने के एवज में दूरदर्शन केन्द्र रांची के ही एलडीसी अशोक कुमार से कमीशन के रूप में 5 हजार रुपया रिश्वत लेने का आरोप है.
इसे भी पढ़ें – #IndiaFightsCorona: विश्व भर की अधिकतर विमानन कंपनियां मई के अंत तक दिवालिया हो सकती हैं
सीबीआइ ने किया था गिरफ्तार
यह मामला सीबीआइ ने वर्ष 2015 में रांची दूरदर्शन के तत्कालीन उप निदेशक शैलेश पंडित के खिलाफ दर्ज कराया था. सुनवाई पूरी होने में लगभग 5 वर्ष लग गये.
इस दौरान सीबीआइ की ओर से आरोपी शैलेश पंडित के खिलाफ 15 गवाहों के बयान दर्ज कराये गये. पंडित के खिलाफ आरोप है कि वह 23 जून 2015 को अशोक कुमार से 5000 रुपये रिश्वत ले रहे थे.
मौके पर मौजूद सीबीआइ की टीम ने उन्हें रिश्वत के रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. आरोप है कि स्टेशनरी आपूर्ति के एवज में अशोक कुमार को जो राशि मिली थी, उसमें से शैलेश पंडित ने अशोक कुमार से बतौर कमीशन 10000 रुपये मांगे थे. इसी कड़ी में पहली किस्त 5000 रुपये ले रहे थे. तब सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें – #IndiaFightsCorona : भाजपा नेता एकमत नहीं, मंत्री गिरिराज बोले, मांसाहार से संबंध नहीं, साक्षी महाराज की राय, नॉनवेज है कारण



