
Ranchi : जमशेदपुर से गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजीद कुट्टी का कुख्यात शहाबुद्दीन से भी कनेक्शन रहा है. बताया जा रहा है कि कुट्टी अपने सहयोगी मोहम्मद इनाम के माध्यम से जमशेदपुर में छुपा था. इस खुलासे के बाद से झारखंड पुलिस ने तेज गति से कुट्टी कनेक्शन को खांगलना शुरू कर दिया है.
जमशेदपुर से पहले कुट्टी बैंक दुबई व मलेशिया में रह चुका है. जानकारी के अनुसार कुट्टी का सहयोगी मोहम्मद इनाम भी दुबई में काम करता था. इनाम भारत आना चाहता था, लेकिन जिस कंपनी में वह काम करता था उस कंपनी ने इनाम का पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया था. तब माजिद कुट्टी के सहयोग से वह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा और जमशेदपुर में अपने घर रहने लगा.
इसके कुछ दिनों बाद अब्दुल माजीद भी भारत आ गया. जहां उसके ठहरने की व्यवस्था मोहम्मद इनाम ने की थी. जमशेदपुर में घर ढूंढने से लेकर उसे स्थापित करने में इनाम ने उसकी मदद की थी. घर रेंट लेने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ पुलिस वेरिफिकेशन में कहा गया अब्दुल माजीद अपने रिश्तेदार मुगल इनाम के घर पर कई वर्षों से रह रहा है कुछ वर्षों के लिए विदेश चला गया था पूरी तरीके से में सत्यापन के बाद अब्दुल माजीद को ठिकाना मिल गया था.
इसे भी पढ़ेंःइस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने एमएस धोनी को दशक का बेस्ट टी20 और वनडे टीम का कप्तान चुने जाने पर उठाए सवाल
मोहम्मद इनाम के बारे में बताया जा रहा है नेपाल से भारत आने के बाद वह सीवान गया था. वहां शहाबुद्दीन के घर ठहरा था. माना जा रहा है कि इनाम के माध्यम से कुट्टी का संपर्क शहाबुद्दीन से हुआ था. यह भी बताया जा रहा है कि दुबई मे माजिद कुट्टी ने इनाम का परिचय अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से करवाया था.
इसे भी पढ़ेंःहॉकी के लिए आईसीएस छोड़ा था जयपाल सिंह मुंडा ने
मालूम हो कि जमशेदपुर में अब्दुल माजिद का परिवार भी रहता है. मजीद की पत्नी आयशा ने पुलिस को बताया है दुबई में जहां उनका ठिकाना था कुछ ही दूरी पर दाऊद इब्राहिम का भी ठिकाना था. लेकिन कभी भी माजिद ने दाऊद इब्राहिम के घर पर परिचय नहीं करवाया था.
पुलिस कर रही पड़ताल किस-किस संपर्क में था माजिद
इधर, झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा कि अब्दुल माजीद जिस इलाके से पकड़ाया था उस इलाके में पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि माजिद का संपर्क झारखंड में किन-किन लोगों से रहा है और है.




