DhanbadJharkhand

शबाना ने पीएम से मिल कर लगायी न्याय की गुहार- न पति रखते हैं और न तलाक देते हैं, बच्चों का भरण-पोषण हो रहा है मुश्किल

Dhanbad : बरवाअड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक कानून पर चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ में बैठी एक महिला उनसे हाथ हिला कर रोते हुए कुछ कहना चाह रही थी.

इसी दौरान पीएम की नजर उस महिला पर पड़ी और उन्होंने मंच पर से ही कहा कि आप शांति बना कर रखें. जाते समय आपसे मिलता जाउंगा. उन्होंने उस महिला को मंच के पास आकर बैठने के लिए भी कहा और जाते समय उससे मुलाकात भी की.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: तीन बजे तक राज्य 57.48% मतदान, 12 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 विस क्षेत्र में शाम 5 बजे तक मतदान

पीएम ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

इस महिला का नाम शबाना खातून है. वह गोमो की रहनेवाली है. उसने बताया कि उसकी शादी के काफी दिन हो गये हैं. उसके बच्चे भी हैं. लेकिन पति से वह काफी परेशान है. पति साथ नहीं रखते हैं और न ही तलाक देते हैं.

बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी वे नहीं उठा रहे हैं, जिस कारण उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शबाना खातून को बुलाया और उसके मामले की जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने उक्त महिला को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़ें – #CitizenshipAmendmentBill पर तेज हुआ विरोध, लोगों ने कर्फ्यू का किया उल्लंघन, पुलिस ने चलायी गोलियां

बच्चों का भरण-पोषण हो रहा है मुश्किल

गोमो की रहनेवाली शबाना खातून ने बताया कि पति ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. पति अब उसे साथ नहीं रखना चाहता है. न ही बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेवारी उठा रहा है. वह काफी मुश्किल से बच्चों का भरण-पोषण कर रही है.

न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसे आज तक न्याय नहीं मिल पाया है. उसने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर उसने अपना दुखड़ा सुनाया है और उनसे न्याय दिलाने की मांग की है. प्रधानमंत्री ने भी उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: धनबाद में पीएम की चुनावी सभा, मोदी के निशाने पर रहें विरोधी लेकिन लोगों में नहीं दिखा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button