DhanbadJharkhand

शादी का वादा कर किशोरी का यौन शोषण, आरोपित धराया

Dhanbad: शादी का वादा करके नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने की शिकायत बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की किशोरी ने जोगता पुलिस से की है. सोमवार को किशोरी की शिकायत पर जोगता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित तरुण महतो को हिरासत में ले लिया है.

16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में कहा है कि शादी का प्रलोभन देकर जोगता थाना अंर्तगत टाटा सिजुआ के रहनेवाले आरोपित युवक तरुण ने 10 जून को उसे सिजुआ बुलाया. यहां शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे घर भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – डेटिंग साइट के जरिये फंसाकर सेना के अधिकारी से 33 लाख ठगे, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

मंगलवार को कोर्ट भेजा जायेगा

किशोरी ने परिजनों को सारी बातें बतायीं. परिजन युवक के ऊपर शादी का दवाब बनाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी. थक हार कर पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और इंसाफ की फरियाद की. जोगता थानेदार ने कहा कि मंगलवार को आरोपित को कोर्ट भेजा जायेगा. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें – स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड पूरे देश में अव्वल, टॉप टेन में झारखंड के 5 जिले

Related Articles

Back to top button