Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWS

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ने के आसार

New Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है. शुक्रवार को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी कंपकंपाती ठंड देखने को मिल रही है. पंजाब और राजस्थान में आने वाले दिनों में भारी शीतलहर के आसार हैं. मौसम विभाग शुक्रवार को भीषण ठंड की चेतावनी दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक़ मौसम के सामान्य दिनों की तुलना में अगर अधिकतम तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री के बीच गिर जाता है तो इसे ठंडा दिन करार दिया जाता है. अगर तापमान 6.5 डिग्री नीचे तक चला जाता है तो इसे बेहद ठंडा दिन करार दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें: UP: एसटीफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में घने कोहरे के आसार हैं. उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भी घने कोहरे की आशंका है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री था. न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे था. हरियाणा में हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था. उत्तर प्रदेश में मेरठ, लखनऊ, शाहजहांपुर, फुरसतगंज, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.6 से 17.2 डिग्री के बीच रहा.

 

Related Articles

Back to top button