BiharCrime News

दरभंगा के बहादुर थाना में युवक ने दारोगा को पीटा, मामला दर्ज

Darbhanga : जिले के बहादुर थाना में एक अजीबोगरीब घटना घटी है. यहां एक युवक ने थाने में ही दारोगा नेपाल कुमार की पिटाई कर दी . बाद में थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से युवक को हिरासत में ले लिया गया. युवक की पहचान देवकुली गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है. पुलिस हिरासत से एक युवक को दबंग छुड़ाना चाहता था.

इसे भी पढ़ें : पटना में ठाकुर बारी रोड स्थित एक इमारत में लगी आग

गौरतलब है कि 2021 के एक मामले में अभियुक्त सौरव कुमार साह को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी. हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान देकुली गांव का ही संतोष साह थाना पहुंच गया. वह जबरन थाने के अंदर घुस गया. फिर पूछताछ कर रहे दारोगा नेपाली कुमार से उलझ गया. नेपाली कुमार ने आरोपी को बताया कि सौरव साह के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. कांड संख्या 573/21 का अभियुक्त है. इतना सुनते ही संतोष साह उग्र हो गया. दारोगा को धमकी देते हुए आरोपी युवक ने कहा कि जल्द छोड़ दो वरना अच्छा नहीं होगा. इसके बाद दारोगा नेपाली कुमार ने युवक को थाने से बाहर चल जाने को कहा. यह सुनते ही वह भड़क गया और दारोगा के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद आरोपी संतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड देश भर में अव्वल फिर भी 23 जिलों में सिर पर ढोया जा रहा मैला

Related Articles

Back to top button