Giridih

गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली के दूसरे दिन सात अभ्यर्थी हुए बेहोश

Giridih: उत्पाद विभाग में सिपाही बहाली के पहले दिन जादूगोड़ा में जहां गिरिडीह के केशवारी के रहने वाले पिंटू कुमार की मौत 10 किलोमीटर दौड़ने से हो गयी थी. वहीं शनिवार को गिरिडीह में ही आधा दर्जन अभ्यर्थी बेहोश हो गए. सिपाही बहाली भर्ती प्रक्रिया गिरिडीह डुमरी रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में पूरा की जा रही है. शनिवार को कई युवा बहाली में शामिल होने पहुंचे थे. और तय मापदंड के अनुसार इन युवकों को 10 किलोमीटर दौड़ में शामिल होना था. दौड़ने के दौरान विशाल यादव, विकाश कुमार, आशीष कुमार, विवेक सिंह, ज्वेलेरी सोरेन के साथ राजू कुमार समेत एक अन्य युवक दौड़ने क्रम में बेहोश हो गया. युवकों को बेहोश हो कर गिरते देख वहां तैनात स्वास्थ कर्मि की टोली युवाओं को लेकर आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंची जहां उनका इलाज किया गया. डॉक्टर द्वारा इनके इलाज के बाद तुरन्त इन्हें वापस भेज भी दिया गया. वही डॉक्टर की माने तो 10 किलोमीटर दौड़ की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन अभ्यर्थीयो द्वारा किसी दवा के सेवन किए जाने का अनुमान जताया है. क्योंकि दौड़ने के क्रम में अभ्यर्थीयो का सांस तेजी से फूलना शुरू हो गया था. जिसके कारण सात अभ्यर्थी बेहोश हो कर गिरे.

Related Articles

Back to top button