
Jamshedpur : सरायकेला जिले के कपाली इस्लाम नगर में शरारती तत्व ने ईद की नमाज के बाद गले मिल रहे युवकों के साथ मारपीट कर धारदार हथियार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. इसकी जानकारी देते हुए घायल लड्डन ने बताया, कि सभी ईद की नमाज अदा कर खुशियां बांट रहे थे. इसी दौरान जुम्मन नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां आ धमका और धारदार हथियार से एक के बाद एक हमला शुरू कर दिया.
हमले के कारणों के संबंध में पूछे जाने पर घायल युवक ने बताया कि जुम्मन आए दिन इस तरह की हरकतें किया करता है. बस्ती के लोग उसकी हरकतों से त्रस्त हैं. फिलहाल कपाली ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- चारों तरफ मोहब्बत बिखेरती है ईद




