
Mumbai: ग्लोबल शेयर मार्केट में सुस्त रुख के बीच सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. वाहन, धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 314 अंक गिर गया.
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 314.27 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 38,508.30 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 90.80 अंक यानी 0.79 प्रतिशत गिरकर 11,421.60 अंक पर आ गया.
इसे भी पढ़ेंः#IndianRailway पर कैश संकट, कई गाड़ियों को बंद करने और साफ-सफाई के लिए स्पॉन्सरशिप पर विचार
सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, वेदांता और टाटा मोटर्स में गिरावट रही. वहीं , दूसरी ओर एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस जैसी आइटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.
विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी शेयर बाजारों में सुस्ती से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई है. निवेशकों के अमेरिका और चीन व्यापार वार्ता पर नजर बनाए रखने से एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख रहा.
शेयर बाजारों के पास मौजूद प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 213.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
इसे भी पढ़ेंःगृह मंत्रालय ने नहीं जारी किये 800 करोड़ रुपये, #CRPF के दो लाख जवानों की राशन मनी रुकी
रुपये में भी गिरावट
घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के साथ विदेशी पूंजी निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे गिरकर 70.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव रहा.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 70.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में शुक्रवार के बंद से सात पैसे गिरकर 70.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. रुपया शुक्रवार को 70.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ेंः #Bihar-UP में आफत की बारिशः चार दिनों में 140 से ज्यादा लोगों की मौत, 14 जिलों में येलो अलर्ट




