
Mumbai : कमजोर वैश्विक रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को सुस्ती के साथ खुला. विदेशी कोषों की निकासी के बीच तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 4.40 अंक या 0.01 प्रतिशत के नुकसान से 39,126.64 अंक पर चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- गडकरी जी, अच्छी सड़क के लिये तिहरा टैक्स तो ठीक पर आपके टोल वाले लूट रहे हैं पब्लिक को
11,664.80 अंक पर खुला निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 2.20 अंक या 0.02 प्रतिशत के लाभ से 11,664.80 अंक पर खुला. सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, टेकएम, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और यस बैंक 1.32 प्रतिशत तक के लाभ में थे.
वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, सनफार्मा, टीसीएस और इन्फोसिस 1.27 प्रतिशत तक के नुकसान में कारोबार कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग माइनिंग अफसर नितेश गुप्ता क्यों चाहते है कि सिर्फ मां अंबे कंपनी ही करे कोयला रैक लोडिंग
रुपया नौ पैसे कमजोर खुला
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के 68.80 प्रति डॉलर पर चल रहा था.
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 68.69 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 68.80 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया. यह मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है.
गौरतलब है कि मंगलवार को रुपया 68.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.




