Khas-KhabarRanchi

कुरान की पांच प्रतियां बांटने के आदेश का विरोध, रांची के वकीलों ने किया जज मनीष सिंह की कोर्ट का बहिष्कार

Ranchi: सोशल साइट पर धार्मिक टिप्पणी करने पर पिठोरिया की युवती ऋचा पटेल उर्फ ऋचा भारती को जेल भेजना फिर उसे सशर्त जमानत देने का मामला गरमा गया है.

ऋचा पटेल की फेसबुक टिप्पणी मामले में न्यायाधीश मनीष कुमार सिंह द्वारा कुरान की पांच प्रति बांटने के आदेश पर रांची जिले के वकीलों में रोष है. वकीलों ने एकजुट होकर जस्टिस मनीष कुमार सिंह की अदालत का बुधवार को बहिष्कार किया.

इसे भी पढ़ेंःगडकरी जी, अच्छी सड़क के लिये तिहरा टैक्स तो ठीक पर आपके टोल वाले लूट रहे हैं पब्लिक को

कुरान की पांच प्रतियां बांटने की शर्त पर बेल

सोशल साइट पर धार्मिक टिप्पणी करने पर पिठोरिया की युवती ऋचा पटेल उर्फ ऋचा भारती को रांची सिविल कोर्ट से कुरान की पांच प्रति बांटने की शर्त पर न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के द्वारा जमानत दी गई.

जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से बाहर आयी ऋचा पटेल ने कहा कि वह कुरान की प्रतियां नहीं बांटेगी. निचली अदालत के फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही हैं. कॉपी मिलने के बाद वो हाइकोर्ट जायेंगी.

उसने मीडिया से कहा कि कुरान बांटने का आदेश उसे सही नहीं लग रहा है. वह बुरा महसूस कर रही है. ऋचा ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है.

लेकिन उसके मौलिक अधिकारों का हनन कोई कैसे कर सकता है. क्या फेसबुक पर अपने धर्म के बारे में लिखना अपराध है. ऐसे में पिठोरिया पुलिस ने उसे अचानक कैसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंःRSS समेत 19 हिंदुवादी संगठनों की जानकारी जुटायेगी बिहार पुलिस

विवादित पोस्ट पर भेजा गया था जेल

12 जुलाई को सोशल साइट पर विवादित पोस्ट शेयर करने के आरोप में ऋचा को जेल भेज दिया गया था. सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत ने सशर्त जमानत दी थी.
जमानत पर सुनवाई के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित को 15 दिनों के अंदर कुरान की पांच प्रतियां बांटने का आदेश दिया था.

ऋचा भारती के खिलाफ सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया द्वारा 12 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.अंजुमन कमेटी ने पोस्ट के कारण सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका जताई थी.

इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग माइनिंग अफसर नितेश गुप्ता क्यों चाहते है कि सिर्फ मां अंबे कंपनी ही करे कोयला रैक लोडिंग

Related Articles

Back to top button