NationalNEWSWest Bengal

आतंकी एजाज का सनसनीखेज खुलासा- उत्तर बंगाल से जेएमबी का कर रहा था संचालन

Kolkata: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथों गत सोमवार को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किये गये जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का भारतीय सरगना आतंकी मोहम्मद एजाज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है.

गुरुवार को एसटीएफ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एजाज अहमद ने बताया है कि उसने भारत में जेएमबी के संचालन के लिए नए ठिकाने के रूप में उत्तर बंगाल का चयन किया था.

इसे भी पढ़ेंःअगले दो सालों में देश के सभी एयरपोर्ट पर बॉडी स्कैनर लगाना अनिवार्यः ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी

इसके लिए विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों को उसने चुना था जो मुस्लिम बहुल इलाके हैं. वहां युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकवाद फैलाने के लिए तैयार करता था.

कुछ लोगों को प्रशिक्षण के लिए भेजता था तो कुछ को खुद ही प्रशिक्षित करता था. आतंकी एजाज खुद भी इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) और टाइम बम बनाने में माहिर है. इसलिए अपने साथ आतंक के काम में जोड़ने वालों को बम बनाने का प्रशिक्षण भी देता था.

इसे भी पढ़ेंःबीजेपी विधायक ढुल्लू के गुर्गे घर में घुसकर देते हैं जान की धमकी, अब तो पार्टी ने भी किया किनारा

जांचकर्ताओं ने कहा कि वह पिछले एक साल में कई बार उत्तर बंगाल गया था. जेएमबी ने उसे भारत में आतंकी संगठन की इकाई का सरगना बनाया था. जेएमबी आतंकवादी ने जांच कर्ताओं को उत्तर दिनाजपुर जिले में भी एक और मॉड्यूल बनाने की अपनी योजना के बारे में बताया है.

मॉड्यूल के लिए भर्ती भी शुरू की गई थी और एजाज पश्चिम बंगाल में परिचालन का प्रभार लेने के लिए एक सक्षम आतंकवादी की तलाश में था.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पारुई निवासी 30 वर्षीय आतंकी एजाज अहमद को इसी हफ्ते कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने गया जिले की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ेंः63000 छात्रों का पैसा तो लौटा देंगे, मगर कौन लौटायेगा नौकरी की आस में लगे उनके 4 साल

Related Articles

Back to top button