NationalWorld

पाकिस्तान ने ऐटमी हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी  का परीक्षण किया

NewDelhi :   पाकिस्तान ने आज ऐटमी हथियार ले जाने में सक्षम गजनवी’ (हत्फ-3) मिसाइल का परीक्षण किया है. गजनवी मिसाइल चीन की M-11 मिसाइल का पाकिस्तानी संस्करण है, जो 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है.  विशेषज्ञों के अनुसार मुस्लिम आक्रांता महमूद गजनवी के नाम पर रखी गयी  इस मिसाइल के परीक्षण के जरिए पाकिस्तान ने एक तीर से कई शिकार करने की कोशिश की है.  इसे पहले से ही तंगहाल स्थिति में गुजर रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से देशवासियों के ध्यान हटाने की कोशिश माना जा रहा है.

कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद मिसाइल परीक्षण और युद्ध उन्माद भड़ाकाकर आतंक के मुद्दे से दुनिया का ध्यान भटकाना चाहता है. जम्मू-कश्मीर पर पूरी दुनिया में भाव नहीं मिलने से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान अपनी नापाक चालों से बाज नहीं आ रहा है.  एशियाई क्षेत्र में परमाणु युद्ध का उन्माद फैला रहा है.

इसे भी पढ़ेंःबसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, पंडित नेहरू और कांग्रेस कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेवार

290 किलोमीटर तक तीव्र गति से मार करने में सक्षम

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का वीडियो पोस्ट  करके इसकी पुष्टि की है.  मेजर गफूर ने ट्वीट किया, पाकिस्तान ने रात में प्रशिक्षण के लिए जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परीक्षण किया है.  यह मिसाइल कई वारहेड के साथ 290 किलोमीटर तक तीव्र गति से मार करने में सक्षम है. खबर है कि पाकिस्तान ने कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण केंद्र से मिसाइल टेस्ट किया.

अपनी जनता को संदेश देने के लिए  मिसाइल का परीक्षण

रक्षा मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा ने  कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत के साथ चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच  पाकिस्तान ने विश्व समुदाय और अपनी जनता को संदेश देने के लिए इस मिसाइल का परीक्षण किया है. कहा कि मिसाइल परीक्षण के जरिए  पाकिस्तान  ने दुनिया को बताने की कोशिश की है कि भारत और  पाकिस्तान के बीच हालात बेहद खराब हैं और हस्तक्षेप की जरूरत है.

 गजनवी सॉलिड फ्यूल से चलने वाली मिसाइल

छोटी दूरी तक मार करने वाली गजनवी मिसाइल सॉलिड फ्यूल से चलने वाली मिसाइल है.  इस मिसाइल को रेल और सड़क मार्ग से कहीं भी ले जाया जा सकता है.  चीन ने M-11 मिसाइल वर्ष 1987 में पाकिस्तान को दी थीं.  M-11 की तकनीक का प्रयोग कर   पाकिस्तान ने गजनवी मिसाइल का निर्माण किया है.  रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार भारत को लक्ष्य करके बनायी गयी यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.  बता दें कि पाकिस्तान के 130 से 140 परमाणु हथियार हैं.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः नजरबंद नेताओं पर बोले गवर्नर- जो जेल जाते हैं, वे नेता बनते हैं

Related Articles

Back to top button