
New Delhi: भारत के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की गयी है. देश के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर अगले एक साल के अंदर बॉडी स्कैनर्स लग जाएंगे.
साथ ही दो साल के अंदर देश के सभी बड़े-छोटे हवाई अड्डों पर इन्हें लगाना अनिवार्य होगा. ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए यह आदेश जारी किया.
इससे पहले जून में केंद्र सरकार ने देश के 105 में से 84 एयरपोर्ट्स को मार्च 2020 तक बॉडी स्कैनर लगाने के निर्देश जारी किए थे.
इसे भी पढ़ेंःबसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, पंडित नेहरू और कांग्रेस कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेवार
मेटल डिटेक्टर की जरूरत खत्म होगी
हवाई अड्डों पर बॉडी स्कैनिंग मशीन लगने के बाद यात्रियों की चेकिंग में इस्तेमाल होने वाले वॉक-थ्रू डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हाथ से चेकिंग करने वाले स्कैनर्स की जरूरत नहीं रहेगी.
गौरतलब है कि ब्यूरो की ओर से अप्रैल 2019 में जारी एक सर्कुलर में कहा गया था कि वॉक-थ्रू मेटल डिटेक्टर्स बिना धातु के हथियार और विस्फोटकों की पहचान नहीं कर सकते, लेकिन बॉडी स्कैनर्स इन सभी चीजों को डिटेक्ट कर लेता है.
सर्कुलर में कहा गया था कि 105 में से 84 एयरपोर्ट को एक साल के अंदर, जबकि बाकी एयरपोर्ट्स को मार्च 2021 तक बॉडी स्कैनर लगाने अनिवार्य होंगे.
इसे भी पढ़ेंःबीजेपी विधायक ढुल्लू के गुर्गे घर में घुसकर देते हैं जान की धमकी, अब तो पार्टी ने भी किया किनारा
बड़े एयरपोर्ट्स पर पहले लगेंगे बॉडी स्कैनर्स
देश में 105 ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स हैं. जिनमें से फिलवक्त 28 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के एयरपोर्ट शामिल हैं. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कुछ एयरपोर्ट्स को भी इसी श्रेणी में रखा गया है.
56 दूसरे एयरपोर्ट्स को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. सबसे पहले इन 84 एयरपोर्ट्स को ही बॉडी स्कैनर लगाने के निर्देश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंः10 हजार सिपाही और सालाना 2500 सहायक पुलिस के भर्ती की सीएम ने की थी घोषणा, नहीं हुई पूरी




