
Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक संताल परगना के अलग अलग जिलों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में गड़बड़ी हो रही है. खासकर गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में ऐसी शिकायत ज्यादा है. मनरेगा के अलावा पीएम सड़क निर्माण और पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसकी सीबीआई जांच जरूरी है. इससे दोषियों की पहचान हो सकेगी और वे सलाखों के पीछे होंगे. इस संबंध में उन्होंने सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में भेंट कर जांच का आग्रह भी किया. इससे संबंधित जानकारी उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर की है.
राज्य सरकार पर गंभीर आरोप
सांसद दुबे के मुताबिक केंद्र प्रायोजित स्कीम की हालत करप्शन के चलते पस्त है. आवास, सड़क निर्माण (केंद्रीय) के 40 फीसदी से अधिक प्रोजेक्ट फंसे पडे हैं. उन पर आगे काम नहीं हो पा रहा. स्थानीय प्रशासन और सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आवास योजनाओं के उपयुक्त लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. सीबीआई जांच में ऐसी गड़बड़ियों को पकडा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों की बैठक, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर




