JharkhandLead NewsNEWSRanchi

वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र प्रसाद का निधन

Ranchi: वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र प्रसाद का बीती रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हरमू स्थित आवास पर निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. विगत एक माह से बीमार चल रहे थे. अपने पीछे पत्नी एक विवाहित बेटी दामाद एवं नाती से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. पूरन चंद्र प्रसाद काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. प्रशिक्षु पत्रकारों को काफी सहयोग करते और उनका हौसला बढाते थे. पत्रकारिता के गुर सिखाते थे. हरमू हाउसिंग कालोनी में LIG-R/128, अरगोड़ा में पूरन चंद्र अपने परिवार के साथ वर्षों से रह रहे थे. सादगी और व्यवहार कुशल होने के काऱण पत्रकारों के बीच लोकप्रिय रहे.

उन्होंने रांची एक्सप्रेस हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से पत्रकारिता की संवाददाता के पद से शुरुआत की और मुख्य संवाददाता और कुछ वर्षों तक संपादक पद पर कार्य किया. अंत तक वे रांची एक्सप्रेस से जुड़े रहे. पूरन चंद्र प्रसाद का अंतिम संस्कार 2 जुलाई को हरमू मुक्ति धाम में अपराहन तीन बजे होगा. उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. जीवन पर्यंत पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहे. उनके सहयोगी रहे और मित्रगण एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. उनके निधन से सभी लोग मर्माहत हैं.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: श्री साईं देवस्थान में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारियां पूरी

Related Articles

Back to top button