JharkhandLead NewsRanchi

वरिष्ठ पत्रकार व रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का निधन, शोक

Ranchi : राजधानी रांची के वरिष्ठ पत्रकार व रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का उम्र 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बुधवार को दिन के 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. राणा गौतम करीब 2 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे. मुंबई में उनका इलाज चल रहा था. दो दिन पहले ही वह इलाज करा कर रांची लौटे थे. बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पिस्का मोड़ स्थित उनके आवास में ही निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा.

राणा गौतम के पिता रांची राजेंद्र प्रसाद अपर समाहर्ता के पद से रिटायर अधिकारी हैं. श्री गौतम अपने पीछे अपने पिता, पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गये हैं. राणा गौतम के निधन से उनके परिजनों और समस्त पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. सभी काफी दुखी और मर्माहत हैं, उनके साथ काम करनेवाले सहयोगियों का कहना है कि वह काफी सरल और सुलभ व्यक्ति थे, हमेशा मदद को तैयार रहते थे.

कई बड़े संस्थानों में कार्य किया, छोड़ी थी अपनी छाप

वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम रांची ही नहीं झारखंड के वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल थे. उन्होंने प्रभात खबर, दैनिक हिंदुस्तान, खबर मंत्र, रांची एक्सप्रेस, देशप्राण और लगातार जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी पत्रकारिता से अनूठी छाप छोड़ी. उनकी कई स्टोरी काफी चर्चित रही और समाज को एक दिशा देने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया.

Related Articles

Back to top button