Lead NewsNational

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली में निधन, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. कल ही उनका जन्मदिन था. वोरा के निधन पर, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया है. मोदनी ने कहा कि वह कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्हें व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था.

इसे भी पढ़ेंः बार-बार तारीख मिलने के बाद भी नहीं हो रही सीएम से मुलाकात, 18,000 नाराज पंचायत स्वयंसेवक 27 जनवरी से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

93 साल के वोरा का निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में थे, जिन्हें दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’’

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद यहां एक निजी अस्पतातल में उनका निधन हुआ. वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः बिरसा जैविक उद्यान : लोगों के नहीं पहुंचने से प्राकृतिक वातावरण को एंजॉय कर रहे पशु-पक्षी

 

Related Articles

Back to top button