
Dhanbad : झारखंड रिसोर्स शिक्षक एवं थेरेपिस्ट संघ ने सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन मांगे नहीं पूरे होने पर रणधीर वर्मा चौक पर राहगीरों के जूते पॉलिश कर अपना विरोध दर्ज कराया. सड़क किनारे आंदोलनकारियों दुकान लगाकर आने-जाने वालों राहगीरों के जूते की पॉलिश किये.
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट का मानदेय विगत 7 वर्षों से वृद्धि नहीं होने का हम विरोध कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:बेचना था सोफा, गलती से बच्चे को सेल के लिए डाल गई मां, जानें फिर क्या हुआ?
कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि यह स्वाभिमान की लड़ाई है. इसके लिए हर हद तक जाएंगे. यदि हमारी मांगे पूरी नही करती है तो मुख्यमंत्री आवास के सामने भी जूता पॉलिश किया जायेगा.
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, डॉ.मनोज सिंह, अवनीश त्रिपाठी, रौशन कुमारी, पूनम सिन्हा, रीना कुमारी, वीणा गुप्ता, ज्योति कुमारी, फहीमुद्दीन अंसारी, रूपा चक्रवर्ती, किरण देवी, देवेन ,डॉ मुस्तफा अंसारी, डॉ गयास सरवर महतो, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:रिम्स पढ़ायेगा क्रिटिकल केयर इको कार्डियोग्राफी का पाठ, 8 जनवरी को वर्कशॉप




