HEALTHJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

RIMS के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सीएम से लगाई गुहार, हॉस्पिटल प्रबंधन कर रहा मनमानी, डीएमएस दे रहे धमकी

Ranchi : रिम्स के सिक्योरिटी गार्ड्स को हटाए जाने की खबर फैलते ही गार्ड्स आक्रोशित है. वहीं 5 महीने से पेमेंट नहीं मिलने के कारण सोमवार को उन्होंने सांकेतिक हड़ताल भी किया. इतना ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड्स ने अब मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है. साथ ही लिखा है कि प्रबंधन उनके साथ मनमानी कर रहा है. वहीं डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) उन्हें धमकी दे रहे है. बताते चलें कि न्यूजविंग ने भी ट्रालीमैन की छुट्टी और गार्ड्स को हटाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

इसे भी पढ़ें: RIMS में ट्रालीमैन की छुट्टी, वार्ड ब्वॉय खीचेंगे मरीजों की ट्राली, बढ़ सकती है परिजनों की परेशानी

क्या लिखा है पत्र में

हम सभी सुरक्षा गार्ड और ट्रॉली मैन सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से 22 वर्षों से रिम्स में ड्यूटी के अलावा मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं. टेंडर के माध्यम से कंपनी बदलती गई पर हम सभी लोग रिम्स में कार्य करते रहे. हमसभी मूल रूप से झारखंड के निवासी है, जिसमें लोहरा, राम, महतो, अंसारी, मुंडा, महली, तिर्की, उरांव, सोरेन और मरांडी शामिल हैं. रिम्स प्रशासन सुनियोजित ढंग से सुरक्षा गार्ड को हटाकर होम गार्ड लाने की तैयारी में है. इसी तरह ट्रॉली मैन को हटाकर लखनऊ की आउटसोर्सिंग कंपनी जो कि रिम्स डीएमएस के रिश्तेदार की है उन को फायदा पहुंचाने के लिए वार्ड ब्वाय रखने की तैयारी कर रही है. इस बात की धमकी रिम्स डीएमएस के द्वारा कई दिनों से हमें दी जा रही है.

कोरोना में मरीजों की निस्वार्थ सेवा

गार्ड्स ने लिखा है कि जब कोरोना महामारी शुरू हुई तो हमलोगों ने घर बार छोड़कर निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की थी. उस वक्त कोई भी कार्य के लिए आगे नहीं आया था. हम सभी आइसोलेशन में परिवार से दूर, जान जोखिम में डालकर रिम्स की सेवा कर रहे थे. महामारी में हमारे चार से पांच साथियों ने अपनी जान गंवा दी. रिम्स प्रशासन ने मानवता के नाते भी कोई सहयोग नहीं किया और ना ही उनको सरकार के तरफ से कोई मुआवजा मिला.

ये है मांग

-हमारे 22 वर्षों की मेहनत और कोविड-19 किए गए कार्य को देखते हुए आगे भी कार्य करने दिया जाए

-टेंडर के माध्यम से किसी भी कंपनी को कार्य सौंप दें पर बिना टेंडर के लखनऊ वाली कंपनी को ट्रॉली मैन बहाली का कार्य एवं होमगार्ड से सुरक्षा का कार्य नहीं लिया जाए

-378 सुरक्षा गार्ड एवं ट्रॉली मैन को बेरोजगार करने से भूखमरी की नौबत आ जाएगी इसलिए हमारे साथ न्याय करे

-सरकार ने साथ नहीं दिया तो हम अपने हक के लिए भूख हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने प्राणों की आहुति भी देंगे

इसे भी पढ़ें: JBVNL बिजली मीटर लगाने और चोरी के खिलाफ चला रहा अभियान

Related Articles

Back to top button