
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत आगामी 28 जनवरी-2024 तथा 4 फरवरी-2024 को जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग- रांची के तत्वाधान में आयोजित होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल संचालन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के द्वारा सदर अनुमंडल क्षेत्र के 18 परीक्षा केंद्रों तथा कोषागार- पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. यह निषेधाज्ञा निर्धारित तिथि को प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगा तथा इस दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह पर जमा होना, किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करना, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र आदि लेकर चलना, किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
उक्त के बारे में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सदर चाईबासा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-रांची के तत्वाधान में आगामी रविवार को निर्धारित परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर में छात्र-छात्राओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन के द्वारा परीक्षार्थियों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले बालकों के ठहराव हेतु एसपीजी मिडिल बॉयज स्कूल- बिरसा चौक व श्रद्धानंद मध्य विद्यालय- बड़ी बाजार और बालिकाओं के ठहराव हेतु नगरपरिषद आश्रय गृह- जोड़ातलाब के पीछे में उचित व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है.

परीक्षा केंद्र के नाम
संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल, चाईबासा।
संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, चाईबासा।
टाटा कॉलेज, चाईबासा।
टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय।
संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय।
संत जेवियर उच्च विद्यालय-लुपुंगुटू
संत जेवियर उच्च विद्यालय, चाईबासा।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय।
लूथेरन उच्च विद्यालय।
मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय।
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर।
श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय।
सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल।
प्लस टू जिला स्कूल।
एसपीजी मिशन बालिका उच्च विद्यालय।
एसपीजी मिशन बालक उच्च विद्यालय।
महिला कॉलेज- चाईबासा।
सी.एम स्कॉट हिंदी बालिका उच्च विद्यालय
चक्रधरपुर में परीक्षा केंद्र
पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी रविवार 28 जनवरी-2024 को पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चक्रधरपुर शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग- रांची के तत्वाधान में आयोजित होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल संचालन के तदर्थ चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा(भा.प्र.से) के द्वारा परीक्षा केंद्रों तथा उपकोषागार-चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में धारा-144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है.
इस दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह पर जमा होना, किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करना, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र आदि लेकर चलना, किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा यह आदेश 27 जनवरी 2024 की रात्रि 10:00 बजे से 28 जनवरी 2024 के संध्या 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
उक्त के बारे में जानकारी देते हुए पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन के तदर्थ यह व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है.
उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान शहर में विद्यार्थियों के आवासन एवं परिचालन सहित अन्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उपरांत प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी और केंद्र अधीक्षकों का संयुक्त ब्रीफिंग तथा होटल मालिकों और टोटो चालक संघ के साथ बैठक भी किया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के ठहराव हेतु चक्रधरपुर शहर स्थित आश्रय गृह एवं धर्मशाला में उचित व्यवस्था किया गया है। इसके अलावा सभी होटल एवं लॉज संचालकों को अपने-अपने यहां अतिरिक्त गद्दे एवं कंबल की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है.
परीक्षा केंद्र के नाम
मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, आसनतलिया।
मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर
महात्मा गांधी उच्च विद्यालय।
सिस्टर निवेदिता महिला इंटर कॉलेज
जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय।
कार्मेल उच्च विद्यालय
आदर्श मध्य विद्यालय, देवगांव।
उर्दू टाउन उच्च विद्यालय
संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चक्रधरपुर
सारदा उच्च विद्यालय, बोड़दा-बाईडीह




