DeogharJharkhand

देवघर: अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर शराब व गांजा किया बरामद, दो गिरफ्तार

Ranchi : देवघर पुलिस में दो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब और गांजा बरामद किया है. वहीं दुकान की आड़ में गांजा और शराब कारोबार करनेवाले दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. देवीपुर थाना क्षेत्र में कठगड़ी मोड़ स्थित चंदन कुमार मंडल द्वारा किराना दुकान की आड़ में शराब बेचे जाने की सूचना पुलिस ने छापेमारी कर दो दर्जन विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की. दुकानदार चन्दर कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं रिखिया थाना पुलिस ने स्वर महथा को 910 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी चौधरी चौक लकड़ीगंज अठमोरिया स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान के आड़ में गांजा बेचता था. सागर महथा की बाइक रिपेयरिंग दुकान से पुलिस ने 910 ग्राम गांजा बरामद किया. वहीं आरोपी सागर महथा को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें – विशेष केंद्रीय सहायता से मिले 988 करोड़ रुपये से पूरी होंगी 37 सड़क की योजनाएं

Related Articles

Back to top button