
Chakradharpur: भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोनुआ थाना क्षेत्र में बैनर, पोस्टर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में काफी दहशत है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार देर रात सोनुआ थाना क्षेत्र झुम्परा गांव के समीप साप्ताहिक हाट मे बैनर व पोस्टरबाजी लगाया है. नक्सलियों द्वारा बैनर व पोस्टर लगाये जाने के कारण झुम्परा में सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट पहुंचे व्यापारियों में भी दहशत कायम था.इस घाटना से बाजार भी देर से शुरु हुआ . बता दें कि नक्सलियों द्वारा लगाये गये बैनर व पोस्टर में पोड़ाहाट-कोल्हान-सारंडा वन क्षेत्रों से पुलिस व युद्ध सैनिकों को मार भगाओ व शोषण मुक्त पोड़ाहाट-कोल्हान-सारंडा क्षेत्र का निर्माण करों आदि कई बाते लिखी गई थी.इधर नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने का सूचना मिलने के बाद सोनुआ पुलिस झुम्परा हाट पहुंच कर बैनर व पोस्टर जब्त कर लिया है. नक्सली नेता कामरेड जया हेम्ब्रम समेत तीन नक्सलियों के गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा आगामी 25 जुलाई को बिहार झारखंड बंद बुलाया हैं.
इसे भी पढ़ें: कैबिनेट 24 जुलाई को, गिग वर्करों के लिए आएगा विधेयक




