GiridihJharkhand

गिरिडीह के गांवा में संदेहास्पद हालात में पड़ा मिला नाईट गार्ड का शव

Giridih : गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के गांवा-सतगांवा स्थित चिहुटिया गांव के समीप शव पड़ा मिला. गुरुवार की अहले सुबह गांवा थाना पुलिस को स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद हुआ. पुलिस पहुंची, तो पूरे मामले की जांच में जुट गयी. मृतक की पहचान गांवा के ही ककमारी गांव निवासी महेश वर्मा के रूप में की गयी. जानकारी मिलने के बाद मृतक महेश की पत्नी शरबती देवी और बेटा प्रवीण कुमार समेत कई ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और महेश का शव देखते ही बेसुध हो गये. पुलिस भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं कर पायी कि महेश की हत्या हुई है या मामला कुछ और है. लेकिन शव में चोट लगे होने की बात सामने आयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक महेश गांवा थाना क्षेत्र के मंझने स्थित सरकारी शराब दुकान में नाईट गार्ड था. बेटे प्रवीण की मानें तो हर रोज उसके पिता रात नौ बजे ड्यूटी के लिए दुकान पहुंच जाते थे और रात भर ड्यूटी के बाद सुबह लौट जाते थे. लेकिन बुधवार की सुबह उसके पिता घर नहीं आये, तो कुछ देर बाद उनके पिता का शव चिहुटिया गांव से बरामद होने की जानकारी मिली.

इसे भी पढ़ें – नियोजन नीति में बदलाव, झारखंड के बाहर से भी मैट्रिक-इंटर पास किया तो मिलेगी राज्य में नौकरी, क्षेत्रीय भाषा में हिंदी संस्कृत और अंग्रेजी भी शामिल

Related Articles

Back to top button