
Patna. कोरोना वायरस में स्कूल खुलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. वहीं, केन्द्र सरकार ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि क्लासेस नियमित रूप से नहीं लगेंगी. वहीं, बिहार में स्कूल खुलने की अनुमति दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें- मानसून के गति पकड़ने से कृषि विभाग और किसान खुश, अच्छी सब्जी होने की उम्मीद
बिहार में 28 सितंबर से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुल जाएंगे. हालांकि कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन के लिए कोरोना गाइड-लाइन का अनुपालन करना होगा.
नई गाइड लाइन जारी
मंगलवार को हुई शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि अभिभावकों की निगरानी में ही बच्चे विद्यालय आएंगे. उन्हें मास्क, सैनिटाइजर आदि एहतियात के साथ शारीरिक दूरी का अनुपालन करना है.
इसे भी पढ़ें- राफेल की गर्जना से डरा चीन, युद्धाभ्यास की तैयारियां तेज
कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर एक दिन में 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही उपस्थिति रहेगी। उसके बाद 50 प्रतिशत शिक्षक उपस्थित होंगे. यानी एक शिक्षक को सप्ताह में तीन दिन ही कक्षाएं लेनी हैं. एक दिन में महज एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे. इस तरह उन्हें सप्ताह में मात्र दो दिन ही कक्षा में शामिल होने का अवसर मिलना है.




