Giridih

गिरिडीह में स्कूल वैन की पिकअप से टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल

Giridih: गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के पेठहंडी के इंप्रियल स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वैन और एक पिकअप की आमने-सामने टक्कर में करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार को जमुआ पेटहंडी पेट्रोल पंप के समीप हुआ. लेकिन घटना के बाद घटनास्थल में अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान स्थानीय लोग ही पुलिस के पहुंचने से पहले राहत बचाव कार्य में जुट गए. वहीं दोनों गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. जबकि कई बच्चे बीच सड़क पर बेहोश हालात में पड़े रहें. स्थानीय लोग ही उन बच्चों को इलाज के लिए जमुआ के रेफरल अस्पताल में भिजवाया. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किन कारणों से हुआ, लेकिन चर्चा है कि दो गाडियां बेहद तेज गति में थी. लिहाजा, जब दोनो पेटहंडी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा. दोनों की टक्कर आमने सामने हो गयी. जिसमें स्कूल की वैन पलटी मारने की बात सामने आई है. जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हुए. स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चो के बैठे होने की बात भी सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में धनवार सीओ के साथ बदमाशों ने की मारपीट, चार आरोपी चिन्हित

Related Articles

Back to top button