Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : रेलवे कर्मचारी का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन दस्ता ने पकड़ा

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पार्किंग एरिया से रेलवे कर्मचारी विनोद कुमार का मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को रेलवे के अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन दस्ता ने खदेड़कर पकड़ा. पकड़ाए गए चोरों में बागबेड़ा निवासी विष्णु करुआ और बिष्टुपुर निवासी मो. फारुख शामिल है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से विनोद कुमार के मोबाइल के अलावा एक और चोरी का मोबाइल भी मिला. पूछताछ के दौरान मो फारुख ने टीम को बताया कि वह पूर्व में तीन बार बिष्टुपुर थाना से जेल जा चुका है. जानकारी देते हुए अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन दस्ता का नेतृत्व कर रहे रामबाबू सिंह ने बताया कि विनोद कुमार झारसुगुड़ा में क्लर्क के पद पर है. वे किसी काम से टाटानगर आए थे. मंगलवार तड़के चार बजे दोनों चोर ने उनकी जेब से मोबाइल की चोरी कर ली और भागने लगे. उनकी टीम ने चोर को खदेड़कर पकड़ा. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जीआरपी को सौंप दिया गया. टाटानगर जीआरपी आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है. चोरों को पकड़ने वाली अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन दस्ता में उनके अलावा एएसआई बलबीर, कांस्टेबल रमेश तिवारी, कांस्टेबल आरके रजक और कांस्टेबल एस सिसोदिया शामिल थे.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में भी कन्हैयालाल की हत्या से उबाल, तेली साहू समाज ने जताया रोष

Related Articles

Back to top button