BiharBihar UpdatesCrime NewsLead NewsTOP SLIDERTRENDING

गायक कुमार सानू के कार्यक्रम में बवाल, सैकड़ों कुर्सियां हुईं चकनाचूर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Vaishali: बिहार के वैशाली जिले में सुपरस्टार गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अचानक हुए हंगामे के बाद मौके पर भगदड़ मची गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि, इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इधर, हंगामे की वजह से दर्शकों ने सैकड़ों कुर्सियों को चकनाचूर कर दिया.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने ड्रोन से किया हमला, बच निकला हिड़मा

वैशाली महोत्सव का किया गया था आयोजन

दरअसल, हर साल वैशाली जिला में राज्य सरकार द्वारा वैशाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस दौरान तीन दिनों तक सरकार और प्रशासन की देख-रेख में भव्य मेला का आयोजन होता है. इस बार 14 अप्रैल से मेले की शुरुआत की गई थी. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया था.

इसी क्रम में शनिवार को मेले के समापन वाले दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्म जगत के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू को बुलाया गया था. हालांकि, उनके आने की सूचना के बाद कार्यक्रम स्थल पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जो देखते ही देखते बेकाबू हो गई.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली के चर्चित उपहार सिनेमा में फिर से लगी आग, 1997 में आग लगने से 59 लोगों की गयी थीं जानें

पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा

दर्शक कुमार सानू को देखने और सुनने के लिए व्याकुल थे. ऐसे में उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. दर्शकों ने कार्यक्रम स्थल पर रखी सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डालीं. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया.

इधर, बिहार आए कुमार सानू ने कहा कि लोकतंत्र की जननी और महावीर की जन्मभूमि में इतने लोगों को देखकर खुश हुआ.

वहीं, मेले में हुए बवाल के संबंध में लोगों ने कहा कि बहुत भीड़ हो गई थी और लोग कुमार सानू को नजदीक से देखना चाह रहे थे. लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियां कम पड़ गईं थी, जिस कारण अफरा-तफरी मच गई और लोगों गुस्से में कुर्सियां तोड़ डालीं.

इसे भी पढ़ें :Big Breaking: रांची नगर निगम की गाड़ी ने 2 साल के बच्चे को कुचला, मौत

Related Articles

Back to top button