DhanbadJharkhand

धनबाद: वैश्विक महामारी की संभावित चौथी लहर की तैयारियों की डीडीसी ने की समीक्षा

Dhanbad: वैश्विक महामारी की संभावित चौथी लहर को लेकर DDC शशि प्रकाश सिंह ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में शुक्रवार को सभी सरकारी संस्थान के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी संस्थानों को कोविड माइक्रो प्लान बनाने, अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर सहित अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच करने, कर्मियों को प्रशिक्षण देने और मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : आश्रम में होती थी महिलाओं की नग्न परेड, खुले में नहाने को किया जाता था मजबूर, खुलासे से हाईकोर्ट भी हैरान

बैठक में DDC ने कहा कि वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचने के लिए सभी संस्थान अपने यहां कैंप लगाकर टीकाकरण में तेजी लाएं. संस्थानों के कर्मी और उनके परिजनों का शत प्रतिशत टीकाकरण करें. संस्थान में यदि कोई कर्मी या उनके परिजन बाहर से आते हैं तो उनकी निश्चित रूप से कोविड जांच करें. जांच के लिए सभी आवश्यक सहयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराया जाएगा.

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ विकास कुमार राणा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बर्नवाल, पीजी ब्लॉक, कैथ लैब, सदर अस्पताल, आईडीएसपी के सदस्य, आईआईटी आईएसएम, बीआईटी सिंदरी, एमपीएल, एसीसी, डीवीसी, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल अस्पताल सहित अन्य सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : डीसी रामगढ़ के नाम से बनाया गया फेक व्हाट्सएप अकाउंट, लोगों को किया जा रहा गुमराह

Related Articles

Back to top button