
Jamtara : जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह मामला झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी और विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना कांड संख्यां 110/2019 यू/एस 504/506 आई0पी0सी0एवं यू/एस 3 (एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार: कहीं 11 सासंदों की साख पर संकट न खड़ा कर दे
क्या है मामला
बता दें कि 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण में अंतिम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हेमंत सोरेन के विषय में सार्वजनिक स्थल पर पार्टी मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. इस संबंध में झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने दुमका मुफस्सिल एससी/एसटी थाना में आवेदन देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मामला दर्ज करने का संबंधित थाना प्रभारी से आग्रह किया था.
दुमका में सीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुख्यमंत्री कई बार सदन से लेकर संथाल परगना की सभाओं में मेरे खिलाफ अपशब्दों का उपयोग कर चुके हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य के मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा से सभी मर्माहत हैं. नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने के बावजूद आज मुझे कानून की मदद लेनी पड़ रही है.
मामला दर्ज किया गया
थाना प्रभारी ने हेमंत सोरेन के आवेदन पर लिखा है कि चूंकि मामला मिहिजाम थाना जामताड़ा से संबंधित है. अतः मूल आवेदन पर अग्रत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को भेजा जा रहा है. जहां बुधवार को सीएम रघुवर दास के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने कहा, रघुवर दास के अच्छे कामों को आगे ले जाऊंगा, सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना

क्या है मामला


