
Dhanbad : सुपर साइक्लोन अम्फान का असर अब धनबाद में भी दिखने लगा है. बुधवार सुबह से ही धनबाद में बूंदाबांदी शुरू हो गयी है. मौसम सुहाना हो गया है.
माना जा जा रहा है कि बुधवार शाम तक झारखंड को भी यह साइक्लोन परेशान करेगा. पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण धनबाद को भी अलर्ट पर रखा गया है. वहीं रेलवे ने भी एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद : शराब दुकान खुलने से पहले ही उमड़ने लगी लोगों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इन ट्रेनों को किया गया रद्
रेलवे ने भी अम्फान तूफान को लेकर एहतियातन कदम उठाते हुए 2 दिन के लिए रेल परिचालन बंद कर दिया है.
इसे लेकर धनबाद रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि 02301 और 2302 हावड़ा – नई दिल्ली और नई दिल्ली – हावड़ा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से 20 मई को नहीं खुलेगी और दिल्ली से 21 मई को भी परिचालन रद्द रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः दो महीने तक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो देते रहे आश्वासन, इधर स्कूलों ने वसूल ली फीस
तेज चलेगी हवा, तो काटी जायेगी बिजली

इधर धनबाद उपायुक्त अमित कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो भी लोग कच्चे मकान में हैं, उन्हें सरकारी भवनों में रखा जाए. साथ ही आपदा सहित सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है.
इसे लेकर बिजली विभाग के अधिकारी से हमने बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसे तो धनबाद में आंशिक असर होने की संभावना है फिर भी हम लोग अलर्ट हैं. अगर तेज हवाएं चलेगी तो बिजली काटी जा सकती है.
चिरकुंडा नगर परिषद ने बुलायी बैठक
उधर धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद ने भी एहतियात के तौर पर एक बैठक बुलायी और सभी सदस्यों के साथ बैठक की. इस अवसर पर कई दिशा निर्देश दिये गये. जिसमें कहा गया कि तूफान के दौरान सभी को अलर्ट रहना है.
क्योंकि चिरकुंडा बंगाल से सटा हुआ बॉर्डर का इलाका है और यहां अधिक प्रभाव होने की संभावना है. इसे लेकर जान माल की कोई हानि न हो इसकी हम लोगों की जिम्मेवारी भी है.
इसे भी पढ़ेंः चतरा: एके-47 के साथ टीपीसी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार




