BokaroCorona_Updates

#Corona पॉजिटिव के संपर्क में आये शख्स के घर पहुंची बोकारो पुलिस, 29 मार्च को पीड़ित के साथ आसनसोल से लौटा था बगोदर

Bermo: गुरुवार को झारखंड में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस सामने आया है. इसके बाद से पुलिस-प्रशासन और सतर्क हो गये हैं. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की तलाश की जा रही है. इसी कड़ी में बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया से सटे गांव निवासी 42 वर्षीय शख्स के भी पीड़ित के संपर्क में आने की खबर है.

कोरोना पीड़ित से पूछताछ के बाद ललपनिया के उक्त निवासी को लेकर बोकरो जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया. जिसके बाद देर रात ही ललपनिया ओपी की पुलिस उसके घर पहुंच गयी थी. उसे उसके घर में ही निगरानी पर रखा गया.

इसे भी पढ़ेंःMLA विनोद सिंह ने कहा- CM को उलझा रहे हैं अफसर, जिस नियम से हाथी उड़ाया, उसी नियम से गरीबों की करें मदद 

29 मार्च को पीड़ित के साथ आसनसोल से लौटा था बगोदर

इधर, शुक्रवार की सुबह उसे और उसकी पत्नी और पुत्र को जांच के लिए सीएचसी गोमिया ले जाने की तैयारी चल रही है. 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया. लेकिन उक्त शख्स को ले जाने को एम्बुलेंस तैयार नहीं है. पुख्ता जानकारी है कि कहा जा रहा है कि एम्बुलेंस में सैनिटाइजर वगैरह नहीं है और 108 एम्बुलेंस रोड एक्सीडेंट, गर्भवती आदि लोगों के लिये आकस्मिक काम करती है. लेकिन थाना प्रभारी वरीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं.

संदिग्ध की जांच के लिए आयी एंबुलेंस

बता दें कि हजारीबाग में कोरोना का दूसरा मरीज मिला है. पीड़ित और उक्त शख्स आसनसोल से 29 मार्च को पैदल ही घर के लिये रवाना हुए थे. एक टोटो से बराकर तक पहुंचे और फिर थोड़ी दूर पैदल चले. फिर बनारस जा रही एक ट्रक में सवार हो गये और रात में बगोदर उतरे थे.

अब इस मामले में खबर यह भी है कि ललपनिया स्थित अपने घर पहुंचने के बाद कोरोना संदिग्ध ने तीन दिनों तक लगातार घूम-घूम कर सब्जी भी बेचने का काम किया. इससे लोगों में दहशत व्याप्त है. जानकारी है कि हजारीबाग का कोरोना पॉजिटिव आया शख्स और ललपनिया का उक्त व्यक्ति दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Koderma: होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button